Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 09, 2013 - 03:00:08 AM


Title - पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, यात्री हुए परेशान
Posted by : RailXpert on May 09, 2013 - 03:00:08 AM

जींद से रोहतक के बीच दौड़ने वाली 6 जेपीआर पैसेंजर ट्रेन का इंजन बुधवार को अचानक फेल कर गया। इंजन फेल हो जाने से ट्रेन लगभग पौने दो घंटे तक सफीदों में खड़ी रही। जींद से इंजन मंगाकर ट्रेन को रोहतक के लिए रवाना किया गया। यात्रियों को इससे सफर में कठिनाई हुई।
6 जेपीआर पैसेंजर ट्रेन जींद से निर्धारित समय (शाम 6.10 बजे) से रोहतक के लिए रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही सफीदो पहुंची इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रेल कर्मियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन के चालक ने इंजन में आई खराबी को दूर करने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। ट्रेन लगभग पौने दो घंटे तक सफीदों में खड़ी रही। इस ट्रेन से सफर करने वाले दैनिक यात्री परेशान हो गए। जींद से दूसरा इंजन मंगाकर 6 जेपीआर को पानीपत के लिए रवाना किया गया। पानीपत से रोहतक जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन 2.10 घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। दैनिक यात्री मंजीत ने बताया कि भीषण गर्मी में इंजन में खराबी आने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।