Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 30, 2016 - 12:08:47 PM


Title - प्रकाशोत्व पर पटना से हाजीपुर के बीच चलेंगी आठ विशेष मेमू ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 30, 2016 - 12:08:47 PM

प्रकाशोत्व पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए एक से पांच जनवरी तक हाजीपुर और पटना स्टेशन के बीच आठ मेमू विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी| पहली ट्रेन 03208  पटना जंक्शन से सुबह पांच बजकर पचपन मिनट पर चलेगी और सात बजकर बीस मिनट पर हाजीपुर पहुँच जाएगी|
हाजीपुर से 03207  बनकर ये सुबह सात बजकर 50  मिनट चलेगी और नौ बजकर चालीस मिनट पर पटना जंक्शन पर पहुंचेगी|
03210  पटना जंक्शन से 10:20 सुबह चलकर पौने बारह बजे हाजीपुर पहुंचेगी| वापसी में 03209 बनकर 12:20 दोपहर में हाजीपुर से चेलगी और पौने दो बजे पटना पहुंचेगी|
इसी प्रकार पटना से दो बजकर चालीस मिनट पर और साढ़े चार पर छह बजकर चालीस मिनट पर मेमू चलेगी और हाजीपुर से साढ़े चार बजे और रात साढ़े आठ बजे चलेगी|

-HINDI-