Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 12, 2013 - 06:00:05 AM


Title - प्रदेश में हाई अलर्ट
Posted by : railgenie on Jul 12, 2013 - 06:00:05 AM

कानपुर: बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तार प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीद थी कि शहर के प्रमुख मंदिरों, भीड़भाड़ वाले स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद होगा। हकीकत देखने देर शाम को जागरण टीम निकली तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। न तो मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम मिले और न ही रेलवे स्टेशन पर। सिर्फ चौराहों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करती मिली।

समय : रात्रि 7.45 बजे

स्थान : सेंट्रल स्टेशन

प्लेटफार्म नंबर एक पर पोर्टिको के पास स्थित मुख्य द्वार, जीआरपी के पीछे स्थित गेट, पार्सल घर के पास स्थित दरवाजे पर न तो आरपीएफ का जवान तैनात दिखा और न ही जीआरपी का। प्लेटफार्म दो, तीन व चार नंबर पर भी कोई जवान नहीं नजर आया। आरपीएफ के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के सामने एक जवान मौजूद तो था, लेकिन वह फुल कंफर्ट में यानी सो रहा था। भीड़भाड़ वाले स्थलों पर यात्रियों व भक्तों की सुरक्षा रामभरोसे मिली।

समय: रात्रि 8.48 बजे

स्थान: भैरो मंदिर भैरोघाट

रविवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ थी। लोग भक्ति भाव में डूबे हुए थे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस के नाम पर कोई नहीं था। मिठाई की दुकानों पर भी दर्जनों लोग खड़े थे।

समय: रात्रि 9.05 बजे

स्थान: आनंदेश्वर मंदिर परमट

मंदिर परिसर में ही जागरण हो रहा था। एक ओर भक्त भजनों पर झूम रहे थे तो दूसरी तरफ तमाम भक्त प्रभु का अभिषेक करने में मस्त थे। मुख्य गेट से लेकर मंदिर तक सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। जो चाहे जहां चाहे किसी भी घटना को अंजाम दे दे, कोई रोकने पकड़ने वाला नहीं था। गेट के पास दर्जनों वाहन खड़े थे किसी पर झोला टंगा हुआ था तो किसी पर बैग, उसमें क्या है किसी को पता नहीं।

समय: रात्रि 9.50 बजे

स्थान: काली मठिया शास्त्री नगर

यहां भी भक्तों की भीड़ थी। श्रद्धालु पूजन अर्चन में मस्त थे। श्रद्धालु मां के दर्शन के साथ ही महाबोधि मंदिर में हुए आतंकी हमले की चर्चा भी कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नजर नहीं आ