| प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को खूबसूरत बनाने की तैयारी by eabhi200k on 09 May, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को खूबसूरत बनाने की तैयारी on 09 May, 2013 - 12:00 AM | |
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : डीएमआरसी के तीसरे चरण में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ ही पहले व दूसरे चरण में बने मेट्रो स्टेशनों को भी सजाने-संवारने की तैयारी हो रही है। इसके तहत स्टेशनों के बाहरी हिस्से की साज-सज्जा पर खास ध्यान दिया जाएगा। दिल्ली व एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के एलिवेटेड लाइन पर प्रमुख स्थानों पर बने सभी मेट्रो स्टेशनों के बाहरी हिस्से को सफेद रंग में रंगकर उस पर पब्लिक आर्ट बनाया जाएगा। | ||