Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jun 04, 2013 - 12:00:40 PM


Title - बंद रहा आरक्षण काउंटर, नहीं बने तत्काल टिकट
Posted by : AllIsWell on Jun 04, 2013 - 12:00:40 PM

प्रतापगढ़। आरक्षण काउंटर की विद्युत केबल में शार्ट सर्किट होने से एक भी कंप्यूटर नहीं चले। इससे रविवार सुबह पौने नौ बजे से सवा बारह बजे तक काउंटर पर कोई काम नहीं हो सका। यहां तक कि तत्काल टिकट भी नहीं बन सके।
रेलवे द्वारा आरक्षण काउंटर को दी जाने वाली बिजली की केबिल में सुबह शार्ट सर्किट हो गया। इससे काउंटर के कंप्यूटर बंद हो गए। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया लेकिन फाल्ट लंबा होने के कारण इसमें समय लग गया। इस दौरान तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगे लोगों ने कुछ देर तो इंतजार किया लेकिन बाद में वे हंगामा करने लगे। काफी देर हल्ला मचाने के बाद भी जब कम्प्यूटर नहीं चले तो वे एक-एक कर वहां से जाने लगे। साढ़े दस बजे तक आरक्षण काउंटर फिर से खाली हो गया। पौने नौ बजे से खराब हुई बिजली सवा बारह बजे जाकर ठीक हो सकी। इसके बाद टिकट बनने शुरू हुए।