| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Aug 20, 2013 - 17:57:46 PM |
Title - बंद समर्थकों ने सड़क व रेल यातायात को बनाया निशानाPosted by : riteshexpert on Aug 20, 2013 - 17:57:46 PM |
|
|
आरा : रोहतास जिले के बड्डी में स्वतंत्रता दिवस के दिन रविदास मूर्ति तोड़े जाने का विरोध कर रहे दलितों पर हमला किये जाने के खिलाफ सोमवार को आहूत शाहाबाद बंद का मिलाजुला असर देखा गया। इस दौरान बंद समर्थकों ने सड़क एवं रेल यातायात को निशाना बनाया। जिसके चलते रेल एवं सड़क परिचालन पर खासा प्रभाव पड़ा। माले कार्यकर्ता दोषियों को अविलंब सजा दिलाने एवं मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग कर रहे थे। आरा में सुबह से ही माले कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये थे। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले आरा-पटना राजमार्ग को बस स्टैड के पास जाम कर दिया। जिसके चलते राजमार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप होने से महाजाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन को रोकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। शहर में विरोध मार्च निकाला गया। यहां आंदोलन का नेतृत्व माले नेता सुदामा प्रसाद, दिलराज प्रीतम, क्यामुद्दीन, राजू यादव, अमित बंटी,गोपाल प्रसाद, बालमुकंद चौधरी एवं दीना प्रसाद आदि कार्यकर्ता कर रहे थे। जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ को जाम किया गया। इसाढ़ी बाजार में बंद का नेतृत्व विशुन ठाकुर, किशुन ठाकुर,इन्दु देवी, उमेश यादव, श्रीभगवान यादव, कमलेश यादव तथा श्रीराम यादव कर रहे थे। तरारी प्रखंड में खुटहां एवं फतेहपुर को जाम किया गया। नेतृत्व कामता प्रसाद, कृष्णा गुप्ता, मदन जी, राम दयाल पंडित एवं जनेश्वर सिंह कर रहे थे। पीरो में चन्द्रदीप सिंह, रामानुज, विन्देश्वरी सिंह, गड़हनी में विनोद मिश्रा, मुमताज, रामायण यादव, छपित राम, अवधेश पासवान, सहार प्रखंड में रमेश, मदन, रामदतराम, लालजी, चरपोखरी में बुद्धराम पासवान, टेगर राम, कैलाश पाठक, संदेश में परशुराम, नीलम कुंवर, अगिआंव में मनोज मंजील, रघुवर पासवान, सतीश यादव, विमल यादव, शाहपुर प्रखंड में हरेन्द्र सिंह एवं कोईलवर में नंदजी प्रसाद आंदोलन की कमान संभाले हुए थे। |