Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 09:57:13 AM


Title - बन्दर के विद्युत् तारों से जलकर चिपकने के कारण मुम्बई - सोलापुर रेल मार्ग बाधित
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 09:57:13 AM

मुम्बई - सोलापुर रेल मार्ग की ट्रेनें उस समय अचानक थम गयीं जब एक बन्दर रेल लाइन के ऊपर की बिजली के तारों कि चपेट में आ गया| घटना कल सुबह नौ बजकर पचपन मिनट की है जब मंकी हिल स्टेशन जो मध्य रेल जोन के पुणे संभाग में आता है जहाँ एक बन्दर बिजली के तारों की चपेट में आने से जलकर वहीँ तारों के बीच ही चिपक गया और बिजली ट्रिप हो गयी|
जैसा कि स्टेशन के नाम से पता चलता है कि वहां बंदरों कि संख्या बहुतायत में है|
रेल प्रशाषन को कुछ समय के लिए पूरे मार्ग कि बिजली बंद करनी पड़ी जिससे कि बन्दर को हटाया जा सके|
मध्य रेल के एक अधिकारी ने बताया कि - "बन्दर के रेलवे लाइन के ऊपर जा रहे बिजली के तारों से छू गया था, चूँकि इनमे 25000 वोल्ट की विद्युत् बहती है इसलिए वो तुरंत जलकर चिक गया था| हमे थोड़ी देर के लिए इस पूरे मार्ग कि विद्युत् को रोकना पड़ा ताकि उसे हटाया जा सके| गाडी संख्या 11024  शाह्याद्रि एक्स्प्रेस पर ही इसका असर पड़ा है|"
-HINDI-