| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Jul 10, 2013 - 09:00:04 AM |
Title - बम धमाकों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की सघन चेकिंगPosted by : RailXpert on Jul 10, 2013 - 09:00:04 AM |
|
|
फतेहपुर, जागरण प्रतिनिधि : बौद्धों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बोध गया में रविवार को सुबह सिलसिलेवार हुए बम धमाकों के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन में मंगलवार को रेलवे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई संदिग्ध सामग्री हाथ नहीं लगी, लेकिन मुसाफिर अवश्य दहशत में रहे कि आखिर क्या बात हो गई जो इतनी फोर्स सामान व बोगियों को खंगाल रही है। |