Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Dec 06, 2012 - 15:00:06 PM


Title - बरियारपुर की लाय और जमालपुर की रेल रही आकर्षण का केंद्र बिंदु
Posted by : riteshexpert on Dec 06, 2012 - 15:00:06 PM

बरियारपुर की लाय और जमालपुर की रेल रही आकर्षण का केंद्र बिंदु
मुंगेर : स्थापना दिवस के अवसर पर पोलो मैदान में अलग-अलग दर्जनों स्टॉल लगे थे। बरियारपुर की महिलाओं द्वारा लगाए गए लाय काउंटर पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, बरियारपुर की स्वयं सहायता समूह द्वारा बांस से तैयार किए गए विभिन्न उपकरण के स्टॉल पर भी भीड़ दिखी। जबकि, जमालपुर रेल कारखाना के स्टॉल पर लगे रेल इंजन के विभिन्न माडल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। काउंटर पर दस वर्षीय पूजा तो रेल इंजन के माडल को खरीदने की जिद पर अड़ गई। बाद में काउंटर पर उपस्थित कर्मी ने बताया कि यह बिक्री के लिए नहीं है। वहीं, आइटीसी का स्टॉल भी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा