Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 10:12:26 AM


Title - बरौनी - नई दिल्ली - बरौनी द्विसाप्ताहिक एसी विशेष चार मार्च से
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 10:12:26 AM

होली पर नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है जिसके लिए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली से बरौनी के बीच द्वी-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है| ये ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित रहेगी और कुलमिलाकर 35 फेरे लगाएगी| इसमें आठ एसी थ्री टियर होंगे और पांच एसी टू टियर लगाए जाएंगे|

04403 बरौनी - नई दिल्ली एसी द्वी-साप्ताहिक विशेष

  • चलने की अवधि - चार मार्च से एक जुलाई तक
  • चलने का दिन - प्रत्येक बुधवार और शनिवार
  • बरौनी से चलने का समय - रात 9:35 पर
  • गोरखपुर पहुँचने का समय - अगले दिन सुबह साढ़े पांच से पहले
  • दिल्ली पहुँचने का समय - अगले दिन रात सवा दस बजे तक

04404 नई दिल्ली - बरौनी एसी द्विसाप्ताहिक विशेष

  • चलने की अवधि - तीन मार्च से 30 जून तक
  • चलने के दिन - मंगलवार और शुक्रवार
  • नई दिल्ली से चलने का समय - शाम सात बजकर पच्चीस मिनट पर
  • गोरखपुर पहुँचने का समय - अगले दिन सुबह पौने दस बजे
  • दरभंगा पहुँचने का समय  - अगले दिन शाम सात बजे से पहले

मुख्य स्टेशन -

मोरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंद, गोरखपुर, देवरिया, भटनी और छपरा

-HINDI-