Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Mar 24, 2013 - 21:00:03 PM


Title - बर्थ आरक्षित कर आराम से करें सफर
Posted by : AllIsWell on Mar 24, 2013 - 21:00:03 PM

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
होली में यात्रियों को सुविधाजनक ढ़ंग से
मंजिल तक पहुंचाने और
गर्मियों की छुट्टी को आरामदायक बनाने
के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन समर स्पेशल
ट्रेनों की सौगात लेकर आया है। इन
ट्रेनों का परिचालन 1 अप्रैल से
किया जाएगा। ऐसे में नियमित ट्रेनों में
वेटिंग लिस्ट देख घूमने-फिरने
की योजना रद करने वाले यात्री समर
स्पेशल ट्रेनों में सीट आरक्षित करवाकर
आरामदायक सफर का आनंद ले सकते हैं।
दिल्ली-छपरा-दिल्ली साप्ताहिक : 8
अप्रैल से 1 जुलाई के बीच 26 फेरे लगाने
वाली यह ट्रेन (05101/02) दिल्ली से
हर सोमवार दोपहर बाद 2:15 बजे
चलकर अगले दिन सुबह 10:55 बजे
छपरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन
छपरा से हर रविवार शाम चार बजे चलकर
अगले दिन दोपहर 12:30 बजे
दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह
ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली,
लखनऊ, शाहगंज, खेरसन रोड, आजमगढ़,
मोहम्मदाबाद, मऊ और
बलिया स्टेशनों पर ठहरेगी।
आनंद विहार-गोरखपुर-आनंद विहार : 3
अप्रैल से 30 जून के बीच 78 फेरे लगाने
वाली यह विशेष ट्रेन (0528/27) आनंद
विहार से हर बुधवार, शुक्रवार और
रविवार को दोपहर बाद 2:30 बजे
चलकर अगले दिन सुबह 5:25 गोरखपुर
पहुंचेगी। वापसी में यह विशेष ट्रेन
प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और
शनिवार की रात 8:30 बजे गोरखपुर से
चलकर अगले दिन दोपहर 12:10 बजे आनंद
विहार टर्मिनल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं
में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद,
बरेली, लखनऊ, गोंडा, मानकपुर, बस्ती और
खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
दिल्ली-गया-दिल्ली : यह विशेष ट्रेन
(03686/85) 5 अप्रैल से 28 जून के बीच
26 फेरे लगाएगी। दिल्ली जंक्शन से हर
शुक्रवार शाम 7:10 बजे रवाना होने
वाली यह गाड़ी अगले दिन सुबह 9:50 बजे
गया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक
बृहस्पतिवार की रात आठ बजे चलकर अगले
दिन दोपहर 1:50 बजे दिल्ली जंक्शन
पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन
गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद,
मुगलसराय, सासाराम और डेहरी ऑनसॉन
स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसके अलावा कोटा-हजरत निजामुद्दीन-
कोटा दैनिक सुपरफास्ट (09807/08)
एक्सप्रेस एक अप्रैल से 30 जून के बीच
182 फेरे और मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई
सेंट्रल वातानुकूलित ट्रेन (09005/06)
तीन अप्रैल से 26 जून के बीच 50 फेरे
लगाएगी।
बांद्रा टर्मिनल-जम्मूतवी-
बांद्रा टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन
(0921/22)एक अप्रैल से 26 अप्रैल के
बीच 26 फेरे लगाएगी। वहीं,
गाड़ी संख्या अहमदाबादा-लखनऊ-
अहमदाबाद (09407/08) स्पेशल टेन एक
अप्रैल से 26 जून के बीच 26 फेरे लगाएगी।