| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on May 18, 2013 - 03:00:56 AM |
Title - बिजली से दौड़ने लगी वरुणा एक्सप्रेसPosted by : greatindian on May 18, 2013 - 03:00:56 AM |
|
|
जागरण संवाददाता, लखनऊ : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुल्तानपुर रेलखंड पर बिजली के इंजन से टेनों को दौड़ाने की शुरुआत गुरुवार को हो गई। लखनऊ से वरुणा एक्सप्रेस को पहली बार सुल्तानपुर रेलखंड पर बिजली का इंजन लगाकर दौड़ाया गया। रेलवे ने 20 ट्रेनों से डीजल इंजन हटाकर उनको बिजली से दौड़ाना शुरू कर दिया। बिजली से दौड़ने वाली टेनों की वाराणसी पहुंचने तक 20 से 35 मिनट तक की बचत हो सकेगी। हालांकि जुलाई से लागू होने वाले नए टाइम टेबल में ही इस रेलखंड की ट्रेनों के समय परिवर्तन की कार्रवाई होगी। दो माह पहले ही रेल संरक्षा आयुक्त ने उतरेटिया से मुगलसराय तक निरीक्षण कर बिजली से ट्रेनों को दौड़ाने की हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद लखनऊ से कोयला लदी एक मालगाड़ी चलाकर इस रेलखंड का परीक्षण किया गया। मालगाड़ी के सफल संचालन के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने इस रेलखंड पर ट्रेनों को बिजली से दौड़ाने के लिए इलेक्टिक इंजन और ड्राइवरों को प्रशिक्षण के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा था। मुख्यालय से इंजनों की आपूर्ति होने और ड्राइवरों को प्रशिक्षण के बाद 22 ट्रेनों को बिजली से दौड़ाने का निर्णय लिया गया था। मुरादाबाद मंडल ने पहली टेन चंडीगढ़ एक्सप्रेस को बिजली का इंजन लगाकर लखनऊ की ओर रवाना किया था। गुरुवार को लखनऊ मंडल प्रशासन ने 20 और ट्रेनों को बिजली से दौड़ाने के आदेश दे दिए। |