Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 08, 2013 - 09:00:04 AM


Title - बिहार: नक्सलियों ने विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ाया
Posted by : Mafia on Apr 08, 2013 - 09:00:04 AM

बिहार के पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में शनिवार सुबह नक्सलियों ने हाजीपुर और सराय रेलवे स्टेशनों के बीच घोसबर गांव के पास बम विस्फोट करके रेल पटरी को उड़ा दिया। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ली है। रेल पटरी के पास एक पर्चा भी छोड़ा गया है। रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 12 की संख्या में आये नक्सलियों ने रेल पटरी को बम विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। नक्सलियों ने क्षतिग्रस्त रेल पटरी के पास एक पर्चा छोड़ रखा था जिसमें लिखा है कि झारखंड में 15 साथियों के
मारे जाने के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण इस मार्ग पर रेल गाड़ियों का परिचालन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। बाद में रेलवे के कर्मचारियों ने रेल पटरी को दुरूस्त कर रेल सेवा बहाल कर
दी। इस संबंध में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है।