Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 03, 2013 - 12:00:04 PM


Title - बिहार में नक्सलियों ने बम से उड़ाया रेल ट्रैक, राजधानी एक्सप्रेस का इंजन दुर्घटनाग्रस्त
Posted by : greatindian on Aug 03, 2013 - 12:00:04 PM

नक्सलियों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे  बिहार में गया के पास रेल ट्रैक की डाउन लाइन बम धमाके से उड़ा दी। गया से 20 किमी दूर परैय-गुरारू के बीच हुई इस घटना से अप एवं डाउन लाइन पर रेल यातायात रुक गया है। अप लाइन से जा रहा राजधानी एक्सप्रेस का पायलट इंजन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।



ब्लास्ट के बाद हावड़ा-नई दिल्ली  राजधानी एक्सप्रेस को परैया में  ही रोक दिया गया। वहीं सियालदाह-नई  दिल्ली राजधानी और भुवनेश्वर-नई  दिल्ली राजधानी को गया स्टेशन पर रोका गया। देर रात तक डाउन एवं अप लाइन पर रेल सेवा पूरी तरह से ठप थी। आरपीएफ  इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने विस्फोट की पुष्टि की है।