| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Aug 19, 2013 - 21:00:12 PM |
Title - बिहार रेल दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त कियाPosted by : Mafia on Aug 19, 2013 - 21:00:12 PM |
|
|
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बिहार में मानसी रेल खंड पर खगडि़या जिले के बदला घाट रेलवे स्टेशन के निकट हुई रेल दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने रेल मंत्रालय को बचाव और राहत कार्य चलाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को भेजने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है ताकि बचाव और राहत कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाया जा सके। |