Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jun 11, 2013 - 03:01:11 AM


Title - बीना-भोपाल रेलखंड में तीस दिन नहीं जाएगा पार्सल
Posted by : greatindian on Jun 11, 2013 - 03:01:11 AM

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले पवई-गंजबासौदा-बरेठ स्टेशन पर प्रस्तावित नन-इंटर लॉकिंग का कार्य होने के चलते 8 जून से 8 जुलाई तक बीना-भोपाल के बीच स्थित दो स्टेशनों को छोड़कर इन तीन स्टेशनों पर पार्सल में आने वाले सामानों की बुकिंग 30 दिनों तक न तो उतारा जाएगा न ही सामान बुक किया जाएगा. इस सम्बन्ध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर ने बताया की प्रभावित रेल खंड में केवल विदिशा, गंजबासौदा स्टेशन ही पार्सल यातायात के लिए खुले रहेंगे. प्रतिबंधित स्टेशनों पर आने वाले पार्सल के सामानों को भोपाल-बीना स्टेशनों पर ही डील किया जाएगा.