Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 09, 2013 - 06:00:10 AM


Title - बुधवार को चलेगी 19326 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस
Posted by : riteshexpert on Jul 09, 2013 - 06:00:10 AM

मेरठ : नई समयसारिणी के बाद अब मेरठ से जाने वाली एक ट्रेन का समय बदल दिया गया है। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ एएस नेगी ने बताया कि परिचालनिक कारणों के कारण साप्ताहिक चलने वाली अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के चलने के दिन में परिवर्तन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 4 सितम्बर से अमृतसर-इंदौर (19326) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की बजाए बुधवार को चलाई जाएगी।