Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 18:04:51 PM


Title - बेंगलुरु सिटी - पाटलिपुत्र - बेंगलुरु सिटी संघमित्रा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर ठहराव
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 18:04:51 PM

यात्रियों की मांग को देखते हुए प्रयोग के तौर पर पष्चिम मध्य रेलवे ने संघमित्रा एक्सप्रेस जो बेंगलुरु सिटी से पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच चलती है, छह माह के लिए मैहर स्टेशन पर ठहराव बढ़ा दिया है| गाड़ी संख्या 12295  बेंगलुरु सिटी - पाटलिपुत्र मैहर स्टेशन पर रात साढ़े आठ बजे दो मिनट रुककर रवाना हो जाएगी जबकि गाड़ी संख्या 12296 पाटलिपुत्र - बेंगलुरु सिटी सुबह पांच बजकर अड़तीस पर मैहर पर आएगी और दो मिनट रुककर रवाना हो जाएगी|
ये व्यवस्था दो जनवरी से 2  जून तक लागू रहेगी| 

-HINDI-