Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 14, 2013 - 03:00:04 AM


Title - बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बनेगा वीआइपी कक्ष
Posted by : puneetmafia on May 14, 2013 - 03:00:04 AM

बेगूसराय (सदर) : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर जैसे-जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हो रहा है, वैसे-वैसे विभाग यहां की सुविधाओं में भी इजाफा कर रहा है। शनिवार को रेलवे ने बेगूसराय स्टेशन पर वीआइपी रूम के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी, गरीब रथ, मुम्बई के लिए फुल एसी ट्रेन के ठहराव हो जाने के कारण हमेशा किसी न किसी वीआइपी का यहां आगमन हो रहा है। इसके मद्देनजर विभाग ने यहां पर वीआइपी रुम का निर्माण कराने का फैसला लिया है। इधर, वीआइपी रुम के निर्माण एवं फुट ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए तीस लाख रुपये आवंटित किये जाने की बात कही गई है। यहां पर वीआइपी रुम के निर्माण एवं एफओबी के मरम्मत कार्य के लिए तीस लाख रुपये आवंटित करने पर दैनिक रेलयात्री संघ के अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, महासचिव राजीव कुमार ने अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।