Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Aug 01, 2013 - 21:01:15 PM


Title - ब्रह्मपुत्र मेल का इंजन फेल
Posted by : AllIsWell on Aug 01, 2013 - 21:01:15 PM

इलाहाबाद : दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल का इंजन इलाहाबाद जंक्शन से आगे निकलने के बाद ही फेल कर गया। ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर लाने के बाद इंजन बदलकर रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन सवा दो घंटे जंक्शन पर ही खड़ी रही।

ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे देरी से इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर 10.25 बजे पहुंची। पंद्रह मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। वह अभी प्लेटफार्म से थोड़ा ही आगे पहुंची थी कि इंजन फेल हो गया। अचानक आधे प्लेटफार्म से बाहर ट्रेन के रुक जाने से यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई। इस पर शंटिंग इंजन से रैक को खींचकर वापस प्लेटफार्म पर लाया गया। इसके बाद इंजन फेल होने का एनाउंसमेंट किया गया। इस पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस कवायद में ट्रेन लगभग सवा दो घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही।