Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 19, 2013 - 15:57:05 PM


Title - ब्लू लाइन पर आठ डिब्बों वाली मेट्रो शुरू
Posted by : puneetmafia on Aug 19, 2013 - 15:57:05 PM

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर-वैशाली मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार आठ डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है.

आठ डिब्बों वाली यह ट्रेन सुबह 8 बजे द्वारका मेट्रो स्टेशन से चलकर नोएडा सिटी सेंटर तक पहुंची.

गौरतलब है कि द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली मार्ग पर चरणबद्ध ढंग से शुरू की जाने वाली आठ डिब्बों वाली ऐसी 31 ट्रेनों में से यह पहली ट्रेन है.