Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Sep 03, 2013 - 03:56:44 AM


Title - बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने छोड़ी रेलवे परीक्षा
Posted by : ConfirmTicket on Sep 03, 2013 - 03:56:44 AM

रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी की परीक्षा में 36.3 फीसद अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान एसटीएफ ने केंद्रों पर निगाह रखी थी। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर की परीक्षा में रविवार में सिर्फ 22 फीसद अभ्यर्थी ही पहुंचे। परीक्षा 71 केंद्रों में कराई गई।
रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के चेयरमैन एच सिंह के अनुसार रविवार को हुई दो पालियों की परीक्षा में सिर्फ 22 फीसद अभ्यर्थी ही आए। 131 पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा के लिए 5.77 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से वाणिज्य लिपिक एवं टिकट परीक्षक, लेखा लिपिक, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ गाड़ी लिपिक के 208 पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे। परीक्षा के संचालन के लिए जिले में 50 केंद्र बनाए गए।
तीन ट्रेनों के निरस्तीकरण ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
रेलवे की परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ ट्रेनों और बसों में दिखाई पड़ी। रविवार को अभ्यर्थियों ने ट्रेनों को फुल कर दिया तो बसें भी खचाखच भरकर रवाना हुई। कोढ़ में खाज का काम इलाहाबाद-चोपन, इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर एवं लखनऊ-विंध्याचल इंटरसिटी के आंशिक निरस्तीकरण ने किया। वहीं रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चारबाग स्टेशन पर अनारक्षित श्रेणी के कई काउंटर खोले गए थे। उधर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, एक कंपोजिट क्लास (आधा सेकेंड व आधा थर्ड एसी), एसी एक्सप्रेस में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी और एक फ‌र्स्ट एसी कोच लगाया गया इसी तरह स्वर्ण शताब्दी में दो चेयर कार कोच लगाए गए।