| भभुआ-पटना इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन 17 से by riteshexpert on 14 August, 2013 - 12:01 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | भभुआ-पटना इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन 17 से on 14 August, 2013 - 12:01 AM | |
पटना-भभुआ इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन 17 अगस्त से शुरू किये जाने की विभागीय घोषणा को ले स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों के अनुसार आरा-सासाराम रेलखंड पर इस महत्वपूर्ण ट्रेन के परिचालन से जहां आम यात्रियों को आवागमन की सुविधा सुलभ होगी वहीँ व्यवसाय की दृष्टि से भी इसका लाभ लोगों को मिलेगा।बता दें कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के रेल बजट में इस ट्रेन के परिचालन की घोषणा की गयी थी। घोषणा के लगभग 6 महीने बाद इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू कराने की मांग पूरी होने से लोगों में काफी प्रसन्नता है। मुगलसराय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार 17 अगस्त को भभुआ रोड स्टेशन से पूर्वाह्न 11 बजे नई रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन प्रात: 5 बजे पटना जंक्शन से भभुआ के लिए रवाना होगी। भभुआ से प्रतिदिन 11 बजे पटना के लिए खुलेगी। इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन का परिचालन शुरू कराने हेतु पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है। | ||