Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 06, 2017 - 09:58:42 AM


Title - भागलपुर से हावड़ा के बीच दो नई ट्रेनें जल्द ही परिचालित होंगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 06, 2017 - 09:58:42 AM

रेलवे बोर्ड सेफ्टी कमिश्नर शहजाद शाह ने भागलपुर स्टेशन के वीआईपी कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के समय भागलपुर से नई ट्रेनों के प्रचलन की बात साफ़ की है|
रेलवे भागलपुर से दो नई ट्रेनें जल्द ही चला सकता है| जिन ट्रेनों के परिचालन की बात कही गयी है वो हैं -
भागलपुर - हावड़ा एक्सप्रेसहावड़ा - सिउड़ी एक्सप्रेस
इन दोनों ट्रेनों में से हावड़ा-सिउड़ी एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर तक किया जाएगा| ये दोनों ही ट्रेनों के लिए बस बोर्ड की सहमति का इन्तजार है| भागलपुर से नई दिल्ली के बीच विक्रमशिला की तरह एक और ट्रेन के परिचालन के सवाल पर उन्होंने कहा की इस पर विचार किया जाएगा किन्तु किसी भी तरह का आस्वासन नहीं दिया |