Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 19, 2013 - 00:00:47 AM


Title - भारतीय रेल से अप्रैल-मई 2013 में 171.91 मिलियन टन की माल ढुलाई हुई
Posted by : nikhilndls on Jun 19, 2013 - 00:00:47 AM

भारतीय रेल ने अप्रैल-मई 2013 में राजस्‍व कमाने वाले 171.91 मिलियन टन मालों की ढुलाई की। पिछले वर्ष की इसी अवधि में भारतीय रेल ने 164.38 मिलियन टन मालों की ढुलाई की थी। रेल से माल की ढुलाई में अप्रैल-मई 2013 में 7.53 मिलियन टन अधिक माल की ढुलाई की गई। माल ढुलाई में 4.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मई 2013 में 88.19 मिलियन टन राजस्‍व कमाने वाले मालों की ढुलाई की गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में माल ढुलाई में 4.06 मिलियन टन की वृद्धि हुई और माल ढुलाई में 4.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।