Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 17, 2013 - 21:00:19 PM


Title - भिवानी-मथुरा पैसेंजर में कल से बढ़ेंगे तीन अतिरिक्त कोच
Posted by : irmafia on Jul 17, 2013 - 21:00:19 PM

भिवानी
मथुरा में लगने वाले जयगुरुदेव मेले के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे भिवानी और मथुरा के बीच चलने वाली 54792/54791 यात्री गाड़ी में 18 से 24 जुलाई तक तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त रेलवे ने जयपुर हिसार जयपुर व रेवाड़ी हिसार रेवाड़ी के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। हिसार-जयपुर के बीच दौडऩे वाली 59702/59701 सवारी गाड़ी में एक-एक अतिरिक्त साधारण कोच बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी गाड़ी संख्या 59704/59703 में भी एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच 18 जुलाई से 17 अगस्त तक लगाए गए हैं।
सावन में मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो जाती है। इसे देखते हुए रेलवे यात्री गाडिय़ों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है ताकि यात्रियों का सफर सुविधाजनक बना रहे। एक कोच में कम से कम सौ यात्री यात्रा कर सकते हैं।
इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि यात्रियों के अतिरिक्त भार को देखते हुए कोचों की संख्या बढ़ाई