Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Mar 30, 2013 - 09:00:48 AM


Title - भीड़ के बावजूद काउंटर बंद देख भड़के डीआरएम
Posted by : riteshexpert on Mar 30, 2013 - 09:00:48 AM

प्रतापगढ़ : डीआरएम जयदीप राय ने प्रतापगढ़ जंक्शन का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान रेल अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप रहा।
अपराह्न करीब सवा तीन बजे डीआरएमप्रयाग से यहां जंक्शन पर पहुंचे। इसके पूर्व उन्होंने विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जंक्शन पर डीआरएम ने पानी व बिजली व्यवस्थाकी जानकारी ली। फिर पोर्टिको पहुंचे। बाहर लगे पोस्टरों को देख उन्होंने नाराजगी जताई और स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा को अविलंब उसे हटवाने का निर्देश दिया। स्टैड पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने साधारण टिकट काउंटर व रिजर्वेशन काउंटर का निरीक्षण किया। भीड़ अधिक होने केबावजूद केवल दो साधारण काउंटर परटिकट वितरण होते देख वे भड़क गए। संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तीसरा काउंटर चालू करने का निर्देश दिया। डीआरएम नेभोजनालय, लाबी, टीसी आफिस, एसएम आफिस, पूछताछ काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया। भोजनालय में चिमनी आदि व्यवस्था को दुरुस्त करवाने को कहा।
उधर सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव ने स्टालों, रिजर्वेशन काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से समस्याओं के बारे में जाना तथा व्यवस्था में सुधार को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएससी-टू सुनील कुमार, एडीईएन, स्टेशन मास्टर अबरार अहमद, सीडीओ दिनेश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके धीमान, जीआरपी थाना इंचार्ज बीवीसेंगर, सीटीआइ एमके हक, सीआरएस भाईलाल रजक आदि रहे।
-----
एक तरफ निरीक्षण तो दूसरी तरफ सीट की तकरार
प्रतापगढ़ : रेलवे जंक्शन पर जिस समय डीआरएम निरीक्षण कर रहे थे, उसी समय प्लेटफार्म नं. तीन पर दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस खड़ी हुई तो लोग बोगियों पर टूट पड़े, हो-हल्ला होने लगा। हर कोई सीट पर कब्जा करना चाह रहा था। मारामारी पर भी यात्री उतारू हो गए। वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबल डीआरएम की आवभगत में लगे रहे।
----
डीआरएम ने माना जंक्शन पर पानी व बिजली की समस्या
प्रतापगढ़ : डीआरएम ने प्रतापगढ़जंक्शन का कई बार निरीक्षण किया, लेकिन जो तस्वीर उन्हे पहली बार के निरीक्षण में दिखी थी, वही शुक्रवार को दिखाई पड़ी। चाहे वह टिकट काउंटर पर मारामारी हो या ट्रेन पर। बिजली, पानी व शौचालय की समस्या का भी कोई निदान नहीं हो सका। जब पत्रकारों ने डीआरएम से वार्ता के दौरान उनसे बिजली, पानी आदि समस्याओं के बारे में बात की तो उन्होंने समस्याओं को स्वीकार किया। कहा कि जल्द ही यात्रियों को असुविधाओं से छुटकारा मिलेगा। कोई भी हो, कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पानी व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जंक्शन पर जल्द ही फुल लेंथ की भी ट्रेनें खड़ी हो सकेंगी। वर्कशाप के साथ ही वाशिंग लाइन भी बनेगी।
----
वेंडरों को मिलेगा परिचय पत्र व वर्दी
प्रतापगढ़ : वैध वेंडरों को सोमवार तक परिचय पत्र व दूसरी वर्दी दी जाएगी। यह बात सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान बताई। उन्होंने कहा कि वेंडरों का शोषणनहीं होने पाएगा। वहीं डीआरएम जयदीप राय ने भी वेंडरों की समस्याओं को सुनी। कहा कि वैध वेंडरों के लिए कोई समस्या नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल केवल अवैध वेंडरों पर ही कार्रवाई करेगा।