Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 03, 2013 - 05:57:24 AM


Title - मंधना बिठूर आमान परिवर्तन पर फैसला इसी माह
Posted by : railgenie on Sep 03, 2013 - 05:57:24 AM

मंधना बिठूर आमान परिवर्तन पर फैसला इसी माह
 
कानपुर, एक प्रतिनिधि : मंधना से बिठूर तक आमान परिवर्तन पर फैसला सितंबर में हो जाएगा। इस संदर्भ में बिठूर के विधायक मुनींद्र शुक्ला ने 26 अगस्त को रेलमंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। इसका सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

इससे पूर्व भी पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को अनवरगंज स्टेशन पर मुनींद्र शुक्ला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन की धमकी भी दी थी। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य संजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेल मंडल प्रबंधक उमेश सिंह से मुलाकात की। डीआरएम ने सदस्य को बताया कि रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है और सितंबर में आमान परिवर्तन पर फैसला हो जाएगा कि कब से काम शुरू होना है। गौरतलब है कि अनवरगंज से फर्रुखाबाद तक वर्ष 2005 में जब आमान परिवर्तन किया गया तो उसी दौरान मंधना से बिठूर तक रेलवे लाइन को नक्शे से ही हटा दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने अधिक दबाव बनाया तो तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस आमान परिवर्तन का शिलान्यास फर्रुखाबाद में कर दिया। लेकिन तबसे ये योजना ठंडे बस्ते में है।