Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 04, 2013 - 12:00:04 PM


Title - मथुरा के स्टॉफ से चलेगी मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस
Posted by : eabhi200k on Aug 04, 2013 - 12:00:04 PM

मथुरा: अब जयपुर के लिए यात्रियों को रोजाना एक और ट्रेन उपलब्ध रहेगी। मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस अब जयपुर तक संचालित होगी। ट्रेन को मथुरा के ही ड्राइवर और गार्ड जयपुर तक लेकर जाएंगे।
आगरा मंडल छोटा होने के कारण यहां के गार्ड और ड्राइवर अधिक दूरी की गाड़ी नहीं चला पाते हैं। जिस कारण उनका मानदेय कम बनता है। वह लगातार नयी गाड़ियों की मांग करते रहते है। इसी मांग को एनसीआरएमयू ने चुनाव में मुद्दा बनाया था। इसे पूरा भी कराया गया। मथुरा के शाखा मंत्री एनके शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन अब मथुरा के स्टॉफ से चलवायी जाएगी।