Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 04, 2013 - 05:59:34 AM


Title - मथुरा-जयपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन कल से
Posted by : irmafia on Aug 04, 2013 - 05:59:34 AM

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मथुरा-जयपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है।
विशेष रेलगाड़ी संख्या 02403 मथुरा से जयपुर के मध्य प्रतिदिन चार अगस्त से एक अक्टूबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन मथुरा से सुबह 8.25 बजे चलकर जयपुर 12.50 बजे पहुंचेगी। जयपुर से 15.20 बजे चलकर मथुरा 20.10 बजे पहुंचेगी। रास्तें में इस ट्रेन का ठहराव गोवर्धन, ब्रजनगर, अलवर, बांदीकुई दौसा, गांधीनगर रेलवे स्टेशनों पर भी रहेगा। पीआरओ भूपेंदर ढिल्लन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।