Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 05, 2013 - 18:00:14 PM


Title - मथुरा: पहले दिन ही लेट चली जयपुर स्पेशल ट्रेन
Posted by : railenquiry on Aug 05, 2013 - 18:00:14 PM

- मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस का जयपुर तक किया विस्तार
- एक अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा संचालन
-दो अक्टूबर से विधिवत शुरू हो जाएगा जयपुर के लिए संचालन
जयपुर के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन पहले दिन रविवार को ही पौने दो घंटे की देरी से दौड़ी। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पिछले रेल बजट में मथुरा- इलाहाबाद एक्सप्रेस के जयपुर तक विस्तार करने की घोषणा की गई थी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन की दो अक्टूबर से जयपुर तक विस्तार करने की घोषणा भी कर दी, लेकिन मथुरा- जयपुर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस का चार अगस्त से एक अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में जयपुर तक संचालन शुरू किया है। दो अक्टूबर से यह ट्रेन इलाहाबाद-जयपुर और जयपुर-इलाहाबाद बनकर दौड़ेगी।
रविवार को पहले दिन इस ट्रेन को मथुरा से जयपुर के लिए सुबह 8.25 बजे रवाना होना था, लेकिन यह 1.45 घंटा लेट चली।
मथुरा से ट्रेन का समय
ट्रेन मथुरा से सुबह 8.25 बजे चलकर जयपुर दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। जयपुर से 15.20 बजे चलकर मथुरा 20.10 बजे पहुंचेगी।
स्टॉपेज रहेंगे
ट्रेन का ठहराव गोवर्धन, ब्रजनगर, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर।