Indian Railways News => Topic started by railgenie on Apr 23, 2013 - 12:00:50 PM


Title - मरुधर एक्सप्रेस लेट, यात्रियों का हंगामा
Posted by : railgenie on Apr 23, 2013 - 12:00:50 PM

पीलीभीत : मरुधर एक्सप्रेस का रैक विलंब से पहुंचने के कारण आज नैनीताल एक्सप्रेस पर पूरा असर पड़ा। अप ट्रेन के रैक में आए व्यवधान के चलते जंक्शन पर लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों ने हंगामा कर दिया। लिहाजा ट्रेन विलंब से पहुंचने के बाद देर रात करीब दो बजे नैनीताल एक्सप्रेस को जंक्शन से रवाना किया जा सका।
ऐशबाग से बरेली को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस रविवार को दो घंटा विलंब से पहुंची। इससे रात में यात्रियों को काफी परेशानियां हुई। इसके बाद जब ट्रेन यहां से बरेली को रवाना हुई। वापसी में 15307 अप नैनीताल एक्सप्रेस को वहां से ऐशबाग के लिए रवाना किया गया। इसके बाद जंक्शन पर नैनीताल एक्सप्रेस करीब डेढ़ बजे पहुंची। ट्रेन के विलंब के कारण यहां लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों ने हंगामा कर दिया। बमुश्किल यात्रियों को समझा कर ट्रेन को दो बजे रवाना करने के लिए शंटिंग प्रक्रिया को फटाफट अमली जामा पहनाया गया। इसके बाद दो बजे जब ट्रेन रवाना हो गई तब जाकर रेलकर्मियों ने भी गहरी राहत की सांस ली। इधर नैनीताल एक्सप्रेस के यात्रियों ने परिचालन समय बद्ध कराने की मांग पुरजोर तरीके से की है।