Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 14, 2013 - 17:58:33 PM


Title - मलबा गिरने से दो घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Posted by : railenquiry on Aug 14, 2013 - 17:58:33 PM

जम्मू-ऊधमपुर रेलवे सेक्शन के बीच टनल नंबर 16 में मंगलवार दोपहर को फिर से मलबा गिरने से दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। इस वजह से जम्मू मेल के अलावा पठानकोट जाने वाले डीएमयू ट्रेन देरी से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, रात से जारी मूसलधार बारिश के कारण दोपहर बाद पौने तीन बजे टनल नंबर 16 में मलबा और गंदगी गिर गई। इसके कारण जम्मू ऊधमपुर के बीच रेल परिचालन ठप हो गया। इस वजह से ऊधमपुर से रवाना हुई जम्मू मेल को रामनगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेलवे की निर्माण शाखा के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने प्रभावित हिस्से में गिरे मलबे को हटाने के बाद पौने पांच बजे जम्मू ऊधमपुर के बीच रेल परिचालन फिर से बहाल किया गया। जम्मू मेल और पठानकोट जाने वाली डीएमयू को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। शाम पांच बजे अन्य ट्रेनें ऊधमपुर स्टेशन पहुंची। रेल परिचालन ठप होने कसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।