| महाप्रबंधक ने किया कई यात्री सुविधाओं का लोकार्पण प्लेटफार्म एक की तमाम सुविधाएं अब प्लेटफार्म दस पर by puneetmafia on 06 August, 2013 - 02:59 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | महाप्रबंधक ने किया कई यात्री सुविधाओं का लोकार्पण प्लेटफार्म एक की तमाम सुविधाएं अब प्लेटफार्म दस पर on 06 August, 2013 - 02:59 PM | |
आटो के कारण जाम के लिए बदनाम पटना जंक्शन का करबिगहिया छोर अब मेन इंट्रेंस को टक्कर देने लगा है। सोमवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने करबिगहिया परिसर में नए आटो स्टैंड व आरक्षित टिकट काउंटर की शुरुआत की। महाप्रबंधक ने कई अन्य यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया। 1उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक की तरह दस नंबर प्लेटफार्म पर दो-दो यात्री प्रतीक्षालय बनाए गए हैं। प्लेटफार्म संख्या दस पर एक्सप्रेस फास्ट फूड का बड़ा स्टाल खोला गया है। इसके अतिरिक्त खाने-पीने के तीन छोटे स्टाल खुले हैं। प्लेटफार्म संख्या दस पर यात्रियों की सुविधा के लिए पे एंड यूज ट्वायलेट बनाया गया है। रेलवे कालोनी की ओर कुछ निजी मकान बने हैं। जिससे निकास में थोड़ी परेशानी हो रही है। इन मकान मालिकों को जिला प्रशासन के माध्यम से मुआवजा दे दिया गया है। शीघ्र इन्हें तोड़ दिया जाएगा। जिससे निकास द्वार चौड़ा हो जाएगा और जाम की स्थिति नहीं बनेगी। सोमवार को महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म संख्या आठ पर बने वाशिंग एप्रन का भी उद्घाटन किया। बताया कि बीच के फुट ओवर ब्रिज को भी दस नंबर प्लेटफार्म तक बढ़ा दिया गया। महाप्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि काफी दिनों से पाटलिपुत्र स्टेशन के शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। लगभग सारा काम पूरा हो चुका है। यहां से शुरू में चार लंबी दूरी की ट्रेनें दौड़ेंगी। | ||