Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Apr 09, 2013 - 09:00:55 AM


Title - माता के जयकारों से गूंजा रेलवे स्टेशन
Posted by : AllIsWell on Apr 09, 2013 - 09:00:55 AM

जागरण संवाददाता, जम्मू : छत्तीसगढ़ से करीब एक हजार यात्रियों को लेकर सोमवार दोपहर विशेष ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंची। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए यात्रियों को लाया गया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के अपाहिज लोगों, बच्चों व बुजुर्गोको मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाईजाती है। ट्रेन को विशेष तौर सजाया गया था। बुधवार को यह ट्रेन जम्मू से छत्तीसगढ़ के लिएरवाना होगी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विशेष ट्रेन पहुंची। ट्रेन से उतरते हीयात्रियों ने माता के खूब जयकारेलगाए। यात्रियों को कटड़ा ले जानेके लिए बस स्टैंड में करीब तीस बसें खड़ी थीं। छत्तीसगढ़ से जम्मू पहुंची यात्रा के साथ आए मैनेजर कुलदीप चौधरी व अमर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लोगों को मुफ्त में धार्मिक यात्रा करवाने के लिए इसयोजना की शुरुआत की है। माता वैष्णो देवी की यात्रा के अलावा देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर यात्रियों को भेजा जा रहा है।
रेलवे पुलिस ने छत्तीसगढ़ से आए यात्रियों के स्वागत के लिए हेल्पलाइन स्थापित की और उनके नाश्ते का बंदोबस्त किया। एसएसपी रेलवे शिव कुमार शर्मा खुद मौके पर मौजूद थे।