Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 26, 2013 - 21:00:28 PM


Title - मालगाड़ी का इंजन फेल, तीन ट्रेनें फंसीं
Posted by : Mafia on Apr 26, 2013 - 21:00:28 PM

इलाहाबाद। छिवकी से मानिकपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन बृहस्पतिवार की शाम को मझियारी स्टेशन के पास फेल हो गया। इसके कारण नैनी से मानिकपुर के बीच करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। बीच रास्ते मालगाड़ी रुकने से रूट पूरी तरह बंद हो गया। इलाहाबाद से जाने वाली काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस और पटना-पुणे एक्सप्रेस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। बताते हैं कि लॉग हॉल मालगाड़ी (दो मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाया जाता है।) कोयला लेकर मानिकपुर की ओर जा रही थी। मझियारी स्टेशन के पास इसका इंजन बंद हो गया। ट्रेन चालक ने काफी जतन किए लेकिन इंजन चालू करने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंट्रोल को ट्रेन खड़ी हो जाने का संदेश दिया गया। मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी मालगाड़ी के इंजन को काटकर लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। मालगाड़ी को अगले स्टेशन पर रोककर पीछे फंसी ट्रेनों को निकाला गया।