| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Jul 29, 2013 - 09:00:28 AM |
Title - मालगाड़ी का चालक निलंबित Gonda | अंतिम अपडेट 28 जुलाई 2013 5:33 AM IST परPosted by : riteshexpert on Jul 29, 2013 - 09:00:28 AM |
|
|
गोंडा। बिना लाइन क्लियर हुए सिग्नल की अनदेखी कर चालक ने मालगाड़ी को आगे बढ़ा दिया और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया। इसी के ठीक पीछे उसी ट्रैक पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन भी आ रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही अफसरों ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को मैजापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा करा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। उधर, डीआरएम ने मालगाड़ी के चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए मंडलीय रेल अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। |