Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 02, 2013 - 02:56:46 AM


Title - मुंबई एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जुड़ा
Posted by : nikhilndls on Sep 02, 2013 - 02:56:46 AM

आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस एक्सप्रेस ट्रेन में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) की बढ़ती संख्या को देखते हुए आसनसोल रेल मंडल प्रशासन ने रविवार को उक्त ट्रेन में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा। पीआरओ विभाग के अनुसार, आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को 144 यात्रियों का वेटिंग लिस्ट में नाम था। उसे देखते हुए डीआरएम संजय सिंह गहलौत ने खुद ही पहल की और रेलवे बोर्ड से स्वीकृति लेकर ट्रेन में दो कोच जोड़ने का निर्देश दिया। मालूम हो कि आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में 22 कोच है। लेकिन रविवार को 24 कोच लेकर ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई। वहीं डीआरएम गहलौत की इस पहल से आशा बंधी है कि आगे भी आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकेंगे।