Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 10, 2013 - 09:00:48 AM


Title - मुंबई के लिए दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Apr 10, 2013 - 09:00:48 AM

इलाहाबाद : रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई के लिए दो ग्रीष्म स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के बीच 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। इसी प्रकार दूसरी स्पेशल गोरखपुर से बांद्रा तक 10 अप्रैल से 30 जून तक हर बुधवार एवं रविवार तथा वापसी में 12 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को चलेगी। अजमेर में लगने वाले उर्स के लिए बरौनी से 14 मई को एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में यह ट्रेन19 मई को अजमेर से चलकर अगले दिन बरौनी पहुंचेगी।