| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jun 18, 2013 - 00:02:48 AM |
Title - मुंबई में भारी बारिश के आसार को लेकर घर से बाहर न निकलने की हिदायतPosted by : irmafia on Jun 18, 2013 - 00:02:48 AM |
|
|
मुंबई. मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे भारी बरसात होने की चेतावनी दी है. बीएमसी ने लोगों को मोबाइल से मैसेज भेजकर घर बाहर न निकलने की सलाह दी है. एसएमएस में लिखा है कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है. इसलिए लोगों से अपील है कि जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें. दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है. |