Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 02, 2013 - 15:00:03 PM


Title - मुंबई सेंट्रल से करोड़ों रुपये बरामद
Posted by : RailXpert on Jul 02, 2013 - 15:00:03 PM

आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन के पास से चार ट्रक जब्त किये हैं, जिसपर 150 बैग में भरकर काला धन रखा गया था,इन बैंग में करोड़ों रुपये और ज्वलेरी भरे हुए थे, जिनकी गिनती की जा रही है. इनकम टैक्स के डीजी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि एनआईए को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि रुपये करोडों में हैं, लेकिन उसकी सही संख्या का पता कल सुबह चलेगा,स्वतंत्र ने बताया कि 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अभी यह नहीं पता चल पाया है कि रुपये किसके हैं और किसके पास भेजे जा रहे थे. सिर्फ इतनी ही जानकारी है कि यह रुपये और जेवरात गुजरात मेल से भेजे जाने थे.