Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 23, 2017 - 13:35:18 PM


Title - मुम्बई एलटीटी - लखनऊ एसी स्पेशल 28 जनवरी को
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 23, 2017 - 13:35:18 PM

यात्री सुविधा के लिए मुम्बई एलटीटी से लखनऊ के लिए एसी विशेष गाड़ी 28 जनवरी को चलाई जाएगी| ये गाड़ी उन सभी यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी जो सीट न मिलने के कारण परेशान थे| इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है -

02107 एलटीटी - लखनऊ एसी स्पेशल -

  • चलने का दिन: शनिवार 28 जनवरी
  • मुम्बई के एलटीटी से चलने का समय: दोपहर दो बजकर बीस मिनट
  • लखनऊ पहुँचने का समय: अगले दिन दोपहर पौने दो बजे तक

इस गाड़ी को यात्रा पूरा करने में साढ़े तेईस घण्टे का समय लगेगा|

जिन स्टेशनों पर यात्रा के दौरान ये रुकेगी वो हैं -

  • थाणे
  • कल्याण
  • नासिक रोड
  • जलगांव
  • भुसावल
  • हबीबगंज
  • झाँसी
  • ओराई
  • कानपुर सेंट्रल
-HINDI-