| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Mar 20, 2013 - 18:00:13 PM |
Title - मैसूर रेलवे स्टेशन को भारत सरकार का पर्यटक अनुकूल रेलवे स्टेशन पुरस्कार मिलाPosted by : railgenie on Mar 20, 2013 - 18:00:13 PM |
|
|
मैसूर रेलवे स्टेशन को भारत सरकार का पर्यटक अनुकूल रेलवे स्टेशन पुरस्कार मिला है। ये पुरस्कार भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा गठित वर्ष 2011-12 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों का एक हिस्सा है। मैसूर रेलवे डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक (डीएमआर) श्री विनोद कुमार ने 18 मार्च, 2013 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति से मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक श्री अनुप दयानन्द साधु के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य पर्यटन श्री सत्य प्रकाश भी उपस्थित थे। मैसूर स्टेशन को एक अद्भुत विरासत स्टेशन के तौर पर भी जाना जाता है। मैसूर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए विशेष स्तंभ इसे यादगार बनाते हैं। मैसूर के जाने-माने राष्ट्रीय अभियांत्रिकी संस्थान के संस्थापक सदस्य और वास्तुविद श्री डी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा डिजाइन किये गए इस स्टेशन को 1900 से पूर्व तैयार कर लिया गया था। स्टेशन पर मैसूर स्टेट रेलवे की शानदार यादें विरासत के तौर पर संजोयी गई हैं। प्रतिदिन करीब 27 हजार यात्रियों को संभालने के साथ-साथ यह स्टेशन प्रति वर्ष करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर रहा है। यह दक्षिण- पश्चिम रेलवे के मैसूर मंडल का एक प्रमुख रेल स्टेशन भी है। |