Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 14, 2013 - 21:00:04 PM


Title - मोटर साइकल स्टैंड में तक गंदगी मिली पीसीसीएम को
Posted by : riteshexpert on May 14, 2013 - 21:00:04 PM

Anoorag Sharma | May 13, 2013, 14:50PM IST

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर स्थित मोटर साइकल स्टैंड में कभी भी आग लगने जैसी दुर्घटना हो सकती है। मोटर साइकिलों के आसपास इतना कचरा-कूड़ा पड़ा हुआ है कि जरा से में इसमें आग लगने जैसा घटनाक्रम हो सकता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) एससी जेठी ने दो दिन अपने औचक निरीक्षण के दौरान ऐसे हालात पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

सीनियर डीसीएम मंदीप सिंह भाटिया, कार्यवाहक स्टेशन मैनेजर प्रदीप सिंह की मौजूदगी में श्री जेठी ने नव निर्मित प्लेटफार्म नंबर 6 पर हो रही पानी की बर्बादी पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 2 पर टूटे वाशिंग एप्रिन और खराब पड़े ड्रेनेज सिस्टम को भी जल्द ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं, प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर डस्टबिन नहीं होने पर वेंडरों को डांटा।