Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 18, 2013 - 04:01:09 AM


Title - मोबाइल पर इंटरनेट नहीं तो भी होगा रेलवे रिज़र्वेशन
Posted by : riteshexpert on Jun 18, 2013 - 04:01:09 AM

नई दिल्ली. रेल मंत्रालय का सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम इंडियन रेलवे केटरिंग और टूरिज़म कोरपोरेशन (आईआरसीटीसी) यात्रियों को और अधिक सहूलियत उपलब्‍ध कराने के लिए बिना इंटरनेट की सुविधा वाले मोबाइल फोनों से टिकट आ‍रक्षित कराने की प्रायोगिक परियोजना 1 जुलाई से शुरू करेगा. इससे जिन लोगों के मोबाइल फोन में इंटरनेट नहीं है, वे आसानी से एसएमएस या आईवीआरएस अथवा यूएसएसडी के जरिए टिकट बुक करा सकेंगे. इस सुविधा से कागज़ की भी बचत होगी तथा यह पर्यावरण के अनुकूल भी रहेगा.

टिकट आरक्षण को और सुलभ कराने के लिए रेल मंत्रालय ने रेल बजट में मोबाइल फोनों के ज़रिए टिकट बुक कराने के संदर्भ में घोषणा की थी. इसका उद्देश्‍य आम आदमी को कहीं भी किसी भी समय और बिना किसी परेशानी के टिकट बुक कराने की सुविधा उपलब्‍ध कराना है.

एक जुलाई से चालू हो रही इस नई योजना के लिए एक अलग नंबर होगा जिस पर एसएमएस भेजा जा सकता है.

ऐसे मिलेगी सुविधा

►आरक्षण, भुगतान, रद्द कराने जैसे किसी भी चरण में इंटरनेट की कोई ज़रूरत नहीं होगी.


►व्‍यक्ति को भुगतान हेतु अपना मोबाइल नंबर आरसीटीसी के साथ-साथ अपने बैंक में भी पंजीकृत कराना होगा जहां एक पासवर्ड भी उपलब्‍ध होगा.


►यात्री को मोबाइल के एसएमएस बॉक्‍स में ट्रेन नंबर, गंतव्‍य स्‍थान, यात्रा की तिथि, श्रेणी तथा नाम, आयु और लिंग संबंधी विवरण टाइप करने होंगे.


►उसके बाद उस व्‍यक्ति को ट्रांजेक्‍शन आईडी मिलेगी और उसके बाद उसे एक और एसएमएस भेजकर भुगतान करना होगा. एसएमएस में PAY लिखकर उसके साथ ट्रांजेक्‍शन आईडी, बैंक से प्राप्‍त एमएमआईडी और पासवर्ड टाइप करके भेजना होगा.


►टिकट बुक होने पर आइआरसीटीसी की तरफ से एक मैसेज भेजा जाएगा जो कि यात्रा के दौरान मूल फोटो पहचान पत्र के साथ मान्‍य होगा.


►टिकटों को रद्द भी इसी तरह से इसके लिए उपलब्‍ध विकल्‍प के जरिए किया जा सकता है.


►यह योजना प्रायोगिक आधार पर होगी और एआरपी या तत्‍काल अथवा सामान्‍य टिकटों की बुकिंग के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्‍ध नहीं होगी.