Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 17, 2013 - 17:56:14 PM


Title - यात्रियों की उपेक्षा कर रहा रेल मंत्रालय
Posted by : RailXpert on Sep 17, 2013 - 17:56:14 PM

आसनसोल के सांसद वंशगोपाल चौधरी ने कोयला भवन में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रेल मंत्रालय इस अंचल के दैनिक रेल यात्रियों की लगातार उपेक्षा कर रहा है। यात्रियों की वास्तविक मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि आसनसोल से व‌र्द्धमान के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों के विलंब से चलने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं दिन के 100 बजे के बाद दोपहर 2 बजे तक कोलकाता को जाने वाली एक भी निश्चित ट्रेन नहीं है। जबकि प्रति घंटा ट्रेन चलाने की मांग की है। जनशताब्दी का ठहराव रानीगंज में करने की मांग लंबित है। जबकि इस अंचल का आसनसोल डिवीजन सबसे अधिक रेवेन्यू देता है।

चौधरी ने कहा कि रानीगंज की ज्वलंत समस्या रानीगंज में जाम, एनएसबी रोड को एनएच 60 से हटाने, बाइपास रोड जल्द चालू करने की मांग परिवहन मंत्री से की है। आगामी 17 नवंबर को केन्द्रीय परिवहन मंत्री के साथ सिटीजन फोरम के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में बैठक होगी। उसी दौरान राज्य रेल मंत्री अधीर रंजन चौधरी से भी मुलाकात करेंगे।