Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 22, 2013 - 00:00:59 AM


Title - यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर छह के लिए करना होगा इंतजार
Posted by : nikhilndls on Sep 22, 2013 - 00:00:59 AM

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण जिस तेजी से चलाया जा रहा था, अब उसमें सुस्ती देखी जा रही है। रेलवे बजट से पहले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तर का बनाए जाने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा था। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर काफी काम आरंभ किया गया था परंतु अब भी विश्वस्तर का बनने के लिए काफी कुछ करना बाकी है। स्टेशन पर पंचकूला की ओर एक प्लेटफार्म बनाने की योजना है। इस पर काम तो आरंभ किया गया था जैसे पंचकूला की ओर की जो ट्रैक था उसे सीधा किया गया। प्लेटफार्म के लिए स्थान बनाया गया, लेकिन अब इस काम में देरी हो रही है। इस संबंध में चंडीगढ़ के व्यवसायी मदन मदान का मानना है कि पवन बंसल द्वारा रेल बजट में की गई घोषणाओं में कई काम अधर में लटक गए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर भी काम हो रहा है। इस संबंध में रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार का मानना है कि कई काम अपनी रफ्तार से हो रहे हैं। जैसे जैसे बजट आता है वैसे वैसे काम बढ़ाया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर छह के लिए टेंडर निकाला जाएगा। कुल मिलाकर इस प्लेटफार्म के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना होगा। यात्रियों का मानना है कि यदि चंडीगढ़ से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी तो इसके लिए प्लेटफार्म बढ़ाने की जरूरत होगी।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार का मानना है कि जल्द ही नए प्लेटफार्म व अन्य रुके कामों के लिए टेंडर निकाला जाएगा तभी काम आरंभ हो सकेगा।