Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 07, 2013 - 05:56:30 AM


Title - यात्रियों ने हमले में रेल पुलिस के 11 जवान जख्मी
Posted by : RailXpert on Sep 07, 2013 - 05:56:30 AM

कोलकाता : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेल यात्रियों ने शुक्रवार को सोनारपुर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। हालात को नियंत्रित करने आए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों पर उन्होंने हमला बोल दिया, जिसमें जीआरपी के छह व आरपीएफ के पांच जवान जख्मी हो गए। यात्रियों के विरोध-प्रदर्शन के कारण सियालदह-कैनिंग, सियालदह-डायमंड हार्बर और सियालदह-लक्ष्मीकांतपुर शाखा में सुबह 8.28 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक ट्रेन सेवा पूरी तरह ठप रही। सियालदह शाखा में 23 जोड़ी ईएमयू लोकल ट्रेनों को रद कर दिया गया जबकि 20 ईएमयू लोकल ट्रेनों को देरी से चलाया गया। अवरोध हटने के बाद सियालदह-बजबज शाखा एवं सियालदह लालगोला मेन लाइन शाखा में ट्रेन सेवा सामान्य हो गई। सियालदह से मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में हालांकि रुकावट नहीं आई। यात्री कैनिंग-सोनारपुर लोकल (34355 अप) के समय में परिवर्तन, समय की पाबं दीका पालन और सोनारपुर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग में प्रदर्शन कर रहे थे। सोनारपुर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवान जब हालात को नियंत्रित करने आए तो उन्होंने पथराव किया। इसमें आरपीएफ के सोनारपुर पोस्ट के सब इंस्पेक्टर एसके मित्रा, सहायक उप निरीक्षक एसके सिंह, कांस्टेबल राजीव कुमार, बालीगंज पोस्ट के हेड कांस्टेबल डीएन सिंह व कांस्टेबल सतीश कुमार घायल हो गए। जख्मी होने वाले जीआरपी कर्मियों में सोनारपुर पोस्टके उप निरीक्षक (ओसी) एस जाना व ए सरदार, कांस्टेबल जीएम पाइक , बी मंडल डी जाना व टी पात्र शामिल हैं। नाराज यात्रियों ने ओवरहेड तार पर केला पत्ता फेंका। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।