Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 13, 2013 - 15:00:54 PM


Title - यात्री सुविधा प्राथमिकता : गहलोत
Posted by : RailXpert on May 13, 2013 - 15:00:54 PM

आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम एसएस गहलोत ने रविवार को जसीडीह स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन, प्लेटफार्म, पार्किंग, बुकिंग व पेयजल आदि का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन के बाहर वाहनों के पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया और कहा कि फिलहाल इस पर कार्य चल रहा है।