Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 20, 2013 - 18:00:03 PM


Title - यादों में...यहां दो घंटे रुके थे बापू, इंदिरा गांधी आईं थीं जंक्शन पर
Posted by : Mafia on May 20, 2013 - 18:00:03 PM

मनोज  |  May 20, 2013, 15:12PM IST
भोपाल। प्रदेश का महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन इटारसी अपनी स्थापना के 113 वर्ष पूरे करने जा रहा है। देश में रेल नेटवर्क के मामले में पहचाने जाने वाले इटारसी शहर को रेलवे स्टेशन की सौगात 20 मई 1900 में मिली थी। स्टेशन पर सिर्फ एक प्लेटफार्म था। जिसकी संख्या अब बढ़कर 7 हो चुकी है। ट्रेनों की संख्या भी बढ़कर अब 200 तक पहुंच चुकी है। जिनमें 140 यात्री और 60 माल-गाडिय़ां रोज इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती हैं।

इसकी खास बात यह भी है कि आज के कई साल पहले इस स्टेशन पर महात्मागांधी दो घंटे तक रुके थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए इंदिरा गांधी भी इस जंक्शन पर आई थी। आज इटारसी रेलवे जंक्शन को 113 साल पूरे हो चुके है। आज से ठीक 113 साल पहले 20 मई 1900 में इस स्टेशन की नींव रखी गई थी। तब से लेकर आज कर इस स्टेशन पर कई बड़े फेर बदल किए गए है।

स्टेशन प्रबंधक वायएस बघेल कहते हैं कि इटारसी स्टेशन रेल नेटवर्क का महत्वपूर्ण स्टेशन है। पिछले सालों में स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या ही नहीं सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। जल्द ही यहां लिफ्ट और स्वचलित सीढिय़ां भी लगने वाली है। जिससे यात्रियों को ओर बेहतर सुविधा मिलेगी।

क्या हुआ था जब इंदिरा गांधी आई थी इस जंक्शन पर, जानने के लिए देखें अगली स्लाइड ...